सचिन और देव ने ज़िला कुश्ती में जीते खिताब

नवभारतटाइम्स.कॉम•
सचिन और देव ने ज़िला कुश्ती में जीते खिताब
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सेक्टर-38 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार को जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। फ्री स्टाइल में सचिन भारद्वाज ने जिला कुमार और देव गुर्जर ने जिला केसरी का खिताब जीता।
अंडर-17 के 41-45 किलो वर्ग में आयुष, 48 किलो में हर्ष, 51 किलो में कुणाल, 55 किलो में अतिन और 60 किलो में मोहित जीते। 65 किलो में दिशांत ठाकरान, 71 किलो में कर्ण, 80 किलो में नीरज, 92 किलो में यश और 110 किलो में दक्ष ने बाजी मारी। अंडर-20 के 57 किलो वर्ग में खिलाड़ी, 61 किलो में इमरान, 65 किलो में अभिषेक, 70 किलो में चिंटू, 74 किलो में शिवा, 79 किलो में विनीत, 86 किलो में मनदीप, 92 किलो में विनय, 97 किलो में राजा और 125 किलो में प्रशांत पहले स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर वर्ग के 57 किलोग्राम में रोहित, 65 किलोग्राम में दक्ष ठाकरान, 70 किलोग्राम में चिराग, 74 किलोग्राम में नवीन, 79 किलोग्राम में अभिषेक, 86 किलोग्राम में अनुज और 92 किलोग्राम में अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल और लड़कियों के मुकाबले भी कराए गए। जिला स्तर पर अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाले पहलवान राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।