Teachers Submit Memorandum Against Tet Compulsion Union Minister Assures Action
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सौंपा ज्ञापन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में शिक्षक संघर्ष समिति और प्राइमरी टीचर असोसिएशन ने संयुक्त रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग की है कि नियुक्ति के समय लागू नियमों के अनुसार भर्ती हुए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने के लिए कानूनी संशोधन किया जाए। असोसिएशन के जिला प्रधान चतर सिंह ने बताया कि शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।