गंगनहर पटरी पर अजगरों के साथ युवाओं का विडियो हुआ वायरल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
गंगनहर पटरी पर अजगरों के साथ युवाओं का विडियो हुआ वायरल
n NBT न्यूज, बुलंदशहर

नगर कोतवाली क्षेत्र की गंगनहर की पटरी पर 6 अजगरों के साथ युवकों का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विडियो में 4-5 युवक अजगरों को हाथों में लपेटकर और उठाकर दिखाई दे रहे हैं। विडियो सामने आने के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा और युवाओं की इस खतरनाक हरकत पर सवाल उठ रहे हैं।
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घटना गंग नहर पटरी की है। विडियो में 4-5 युवक बेखौफ अंदाज में भारी-भरकम अजगरों को अपने गले में लपेटकर और हाथों में उठाते हुए दिख रहे हैं। DFO डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल विडियो का संज्ञान लेकर जांच किया जा रहा है। अजगर संरक्षित वन्यजीव हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पुलिस और साइबर सेल की टीमें विडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी हैं।