85 foot Ravana Effigy To Be Burnt In Greater Noida West 80 foot Effigy In Noida To Be A Center Of Attraction
ग्रेनो वेस्ट में जलेगा 85 फुट का रावण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा का सबसे ऊंचा रावण का पुतला ग्रेनो वेस्ट में जलेगा। यह 85 फुट का होगा। यहां पहली बार रामलीला का आयोजन हो रहा है। वहीं नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 80 फुट का रावण और घूमता चक्र खास आकर्षण रहेगा। यह नोएडा का सबसे ऊंचा रावण होगा। वहीं नोएडा के सेक्टर-62 में रावण के साथ आतंकवाद, महंगाई और महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी दहन होगा।