ग्रेनो वेस्ट में जलेगा 85 फुट का रावण

नवभारतटाइम्स.कॉम•
85 foot ravana to be burnt in greater noida west 80 foot ravana and effigies of terrorism inflation to be burnt in noida
n NBT न्यूज, नोएडा/ग्रेटर नोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सबसे ऊंचे रावण का पुतला ग्रेनो वेस्ट में जलेगा। यह 85 फुट का होगा। यहां पहली बार रामलीला का आयोजन हो रहा है। वहीं नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 80 फुट का रावण और घूमता चक्र खास आकर्षण रहेगा। यह नोएडा का सबसे ऊंचा रावण होगा। वहीं नोएडा के सेक्टर-62 में रावण के साथ आतंकवाद, महंगाई और महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी दहन होगा।

रेकमेंडेड खबरें