BBAU में समर्थ पोर्टल से प्लेसमेंट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bbau mandatory registration on samarth portal for placement october 23 is the last date
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की सभी गतिविधियां अब पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड होंगी। विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि यूजी, पीजी और पीएचडी के सभी विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जो छात्र पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन्हें ट्रेनिंग और प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर तय की गई है। विद्यार्थियों को अपने स्टूडेंट आईडी-पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कर ट्रेनिंग ऐंड प्लेसमेंट मॉड्यूल में व्यक्तिगत व शैक्षणिक ब्योरा भरना होगा। केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अमित कुमार सिंह के अनुसार, कंपनियों को सिर्फ रजिस्टर्ड छात्रों का डेटा ही भेजा जाएगा, ताकि पात्र छात्रों को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें।

ये चीजें करनी होंगी अपलोड

nपासपोर्ट साइज फोटो (JPG फॉर्मेट) और अपडेटेड सीवी (PDF फॉर्मेट)।

n10वीं, 12वीं की अंकतालिकाएं और हर सेमेस्टर का एसजीपीए (SGPA)।

अन्य योग्यताएं और कार्य अनुभव (यदि हो तो)।

रेकमेंडेड खबरें