Celebration Of Worship Of Little Goddesses In Societies And Sectors In Faridabad Special Importance Of Kanjak Pujan
सोसायटियों व सेक्टरों में नन्हीं देवियों की पूजा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
शारदीय नवरात्र में सोमवार को अष्टमी और नवमी पर घर-घर में कंजक पूजन किया गया। सुबह 10:51 बजे तक अष्टमी और उसके बाद 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे तक नवमी मनाई जाएगी। ऐसे में कई घरों में सोमवार को ही अष्टमी और नवमी का पर्व मनाया गया। मंदिरों में सुबह मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मां के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में रात को अष्टमी पर जागरण का आयोजन किया गया।लोगों ने पूजा कर अपना व्रत खोला : सेक्टर और सोसायटियों में लोगों ने अपने घरों में कंजक भोजन कराया। लोगों ने कंजक पूजन कर अपना व्रत खोला। इस अवसर पर लोगों ने कंजक को प्लेट, खिलौने, टिफिन बॉक्स, कपड़े, हेयर बैंड और खाने-पीने के अलावा बहुत से गिफ्ट दिए। इस अवसर पर कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।