Commercial Activities Increasing In Residential Areas Of Noida Sector 51 Demand For Action
सेक्टर-51 में कमर्शल गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-51 के रिहायशी इलाके में कमर्शल गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सेक्टर में बैंक्विट हॉल, पीजी, गेस्ट हाउस, अस्पताल, नर्सिंग होम और बेसमेंट में स्टडी सेंटर संचालित होने के साथ फुटपाथों पर अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी की संख्या बढ़ने का मामला सामने आया है। डायमंड बैंक्विट के सामने सड़क पर बिल्डिंग मटीरियल की बिक्री और वीडीएस मार्केट के पास दुकानों की बढ़ती संख्या भी चिंता का विषय है। ऐसे में रिहायशी सेक्टरों के नियोजित स्वरूप, सार्वजनिक रास्तों और नागरिक सुविधाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सेक्टर के महासचिव संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि वर्क सर्कल-3 में चार महीने से शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें दबाकर रखा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कमर्शल गतिविधियों को कथित संरक्षण मिलने की आशंका भी जताई है।