Debate Competition On Gst Benefits drawbacks Held At Agrawal College Students Presented Views
जीएसटी के फायदे और नुकसान पर कराई प्रतियोगिता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के वाणिज्य विभाग की ओर से सोमवार को जीएसटी-2.0 फायदे और नुकसान’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें एमकॉम और बीकॉम के स्टूडेंट्स ने भाग लिया और जीएसटी के नए ढांचे के संभावित लाभों व चुनौतियों पर विचार रखे। इसका उद्देश्य छात्रों में तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक क्षमता और सार्वजनिक बोलने के कौशल को बढ़ावा देना था। एमकॉम प्रीवियस की छात्रा प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष की वंशिका दूसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया।