कल होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
durga idols will be immersed in faridabad tomorrow arrangements will be made near badkhal lake
n NBT न्यूज, फरीदाबाद: बंगाली समुदाय की ओर से 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद ओमेक्स हाइट्स सर्बोजनिन दुर्गा पूजा कमिटी के कल्चरल सेक्रेटरी सदस्य संजय बिस्वास ने बताया कि इस बार अष्टमी दो दिन होने के कारण 21 अक्टूबर को सिंदूर खेला और विसर्जन किया जाएगा। कमिटी की ओर से बड़खल झील के पास प्रशासन द्वारा बनाए गए पोखर में विसर्जन किया जाएगा। सेक्टर 16 स्थित कालीबाड़ी के महासचिव एके पंडित ने बताया कि 21 को बड़खल झील के पास विसर्जन किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें