Grand Celebration Of Maa Durga With Dhanuchi Dance On Mahashtami In Sector 26 Kalibari
सेक्टर-26 कालीबाड़ी में धनुचि नृत्य कर मां दुर्गा को मनाया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,नोएडा
सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी में 44वें दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सोमवार को महाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मां दुर्गा की आराधना के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अष्टमी पूजा संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही धनुचि नृत्य भी किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।शाम को भी मंदिर परिसर में भक्ति और उत्सव का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। शाम 7:30 बजे मां दुर्गा की आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद रात आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपराओं, कला और संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।