कुंभकर्ण और मेघनाद वध की लीला का मंचन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand staging of ramlila in noida scenes of kumbhakarna and meghnads slaying captivated the audience
nNBT न्यूज नोएडा

नोएडा स्टेडियम में सोमवार को श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के हरि भक्ति कला ट्रस्ट ने रामलीला का मंचन किया गया। निर्देशक पंकज शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, सुलोचना सती और नारांतक वध की लीलाओं का मंचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मण शक्ति लीला से हुई। इसमें मेघनाद की शक्ति से लक्ष्मण के मूर्छित होने और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाकर उन्हें होश में लाने का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद कुंभकरण को नींद से जगाने और रावण को श्रीराम से संधि करने की सलाह देने का प्रसंग मंचित हुआ। रावण के संधि प्रस्ताव ठुकराने के बाद युद्ध में कुंभकर्ण का वध हुआ। इसके बाद लक्ष्मण ने हनुमान और वानर सेना की मदद से मेघनाद के हवन को विफल किया और उसका वध किया। सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की ओर से रामलीला के नौवें दिन अंगद की रावण को चुनौती, मेघनाद वध और कुंभकर्ण वध का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी एनके सिंह, पूर्व सीईओ पीके अग्रवाल और पूर्व एडीएम एलआर बच्चू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

रेकमेंडेड खबरें