India us Trade Deal In Final Stages Tariff Exemption On Russian Oil Purchase Also Proposed
भारत के साथ ट्रेड डील के करीब US: रुबियो
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, वॉशिंगटन
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं। उन्होंने संकेत दिया कि रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत को टैरिफ से छूट देने के फैसले में प्रस्तावित ट्रेड डील भी एक अहम पहलू है।रुबियो ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में छूट देने का फैसला करते समय इस पहलू पर भी विचार करते हैं। रुबियो ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत की परिस्थितियों को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि किसी एक मुद्दे के कारण दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। हर देश को कई जटिल परिस्थितियों को ध्यान में रखकर फैसले लेने होते हैं। यह कोई बहाना नहीं है, लेकिन विदेश नीति बनाते समय कई पहलुओं के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। अमेरिकी विदेश नीति में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को ध्यान में रखा जाता है, लेकिन उसके फैसले केवल इसी मुद्दे से तय नहीं होते। हमें कई दूसरे पहलुओं पर भी विचार करना होता है। इनमें दूसरे देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध और ऊर्जा आपूर्ति के मामले में उन देशों की वास्तविक क्षमताएं भी शामिल हैं। रुबियो मंगलवार को भारत आ रहे हैं।