ऑस्ट्रेलिया में भारतवंशी कपल का ड्रीम कैफे जला

नवभारतटाइम्स.कॉम•
indian couples dream cafe in australia gutted by fire victim of turf war
n NBT रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय मूल के आशीष शर्मा और मनाली पुरोहित का वीगन कैफे ‘And Bodega’ जल गया। दंपती ने जुलाई 2026 में अपने ड्रीम कैफे में जीवनभर की जमा-पूंजी के 1 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक (करीब ₹94 लाख) लगाए थे। 12 अक्टूबर को पड़ोस की तंबाकू दुकान में आगजनी के बाद कैफे को भी नुकसान पहुंचा। अब वे मरम्मत और दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए मदद जुटा रहे हैं। विक्टोरिया पुलिस के मुताबिक, यह कैफे तंबाकू पर वर्चस्व की लड़ाई का अनचाहा शिकार बन गया। हमलावरों ने तंबाकू दुकान को निशाना बनाया, लेकिन आग कैफे तक पहुंच गई।

रेकमेंडेड खबरें