ड्रग्स माफिया में खौफ बनाने आ गया ‘चार्ली’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
new name of fear in drug mafia charlie big campaign by faridabad police with the help of narco dog
n सुनील गौड़, फरीदाबाद

हरियाणा को नशामुक्त बनाने की मुहिम के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान में प्रशिक्षित नार्को डॉग चार्ली अहम भूमिका निभा रहा है। सूंघकर नशीले पदार्थों का पता लगाने में माहिर चार्ली की मदद से पुलिस संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ले रही है। इसी कड़ी में एचएसएनसीबी की टीम ने राहुल कॉलोनी और एनडी पहाड़ी में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान चार्ली की सहायता से संदिग्ध मकानों और ठिकानों की गहनता से जांच की गई। यूनिट में तैनात पुलिसकर्मियों के मुताबिक, चार्ली की मौजूदगी से नशा तस्करी में शामिल लोगों पर दबाव बढ़ा है। यूनिट इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया कि उसकी सूंघने की क्षमता तलाशी अभियान को अधिक प्रभावी बनाने में मदद कर रही है। टीम संवेदनशील इलाकों में निगरानी कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें