गोल्फ होम्स की डांडिया नाइट में थिरके लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
people danced at golf homes dandiya night grand organization of navratri festival
nNBT न्यूज, ग्रेनो : ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में रविवार रात डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में काफी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स व किंग्सवुड सोसायटी में एडहॉक एओए ने भव्य स्तर पर डांडिया नाइट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग एक हजार निवासी शामिल हुए। नॉलेज पार्क तीन स्थित एचआईएमटी कॉलेज में नवरात्रि उत्सव हुआ। आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी में एओए व दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने मिलकर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक सूरज गोस्वामी ने यहां प्रस्तुति दी। नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट कॉलेज में सोमवार को नवमी के दिन गरबा नाइट व डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध डांडिया गायिका एकता सिंह और डीजे धीर की संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

रेकमेंडेड खबरें