Ravana Dahan To Be Held At 20 Places In Faridabad Effigy To Be 88 Feet Tall
आज 20 जगहों पर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
दशहरा पर्व को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को शहर के 20 से अधिक स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। सेक्टर-30 के दशहरा मैदान में 88 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा, जबकि एनआईटी दशहरा मैदान में 80 फुट और ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब पर 70 फुट ऊंचे रावण के पुतले को आग के हवाले किया जाएगा। इस बार दशहरा उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस होगी। इसके लिए 1200 पुलिसवाले तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एनआईटी दशहरा ग्राउंड के आसपास व बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक से सरकारी अस्पताल तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।वहीं शहर के प्रमुख दशहरा आयोजनों में सेक्टर-30 का दशहरा मैदान आकर्षण का केंद्र रहेगा। फरीदाबाद दशहरा कमिटी के प्रधान कौशल बाठला ने बताया कि यहां 88 फुट ऊंचे रावण के साथ 75-75 फुट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा। एनआईटी-1 दशहरा मैदान में मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों की ऊंचाई 70 फुट होगी।