सेक्टर-52 में न हो जलभराव, लगेंगे हार्वेस्टिंग सिस्टम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sector 52 to get relief from waterlogging rainwater harvesting systems to be installed
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर 52 में बारिश के पानी से होने वाले जलभराव को रोकने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां पर स्ट्रॉम वाॅटर ड्रेन तैयार करने और जरूरत के हिसाब से रैनवाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इस काम पर करीब 96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारी जल्द ही काम शुरू करने की बात कह रहे हैं।

सेक्टर 52 में बारिश के दिनों में कई जगहों पर जलभराव हो जाता है। नगर निगम के ईएक्सईएन नवीन कुमार के अनुसार जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस काम को तीन महीने में पूरा करने का टारगेट रखा गया है।

रेकमेंडेड खबरें