Social Media Influencer Shraddha Dubeys Filmy Escape Sensational Case Of Love Blackmailing And Suspicious Death
प्यार, ब्लैकमेलिंग... सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा के फरार होने की कहानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Rishi.Sengar
@timesofindia.comn लखनऊः हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 28 साल के कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे की फिल्मी फरारी किसी सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा जैसी है।
इस सनसनीखेज मामले में कपूरथला का युवा कारोबारी है, इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स वाली ग्लैमरस मॉडल है, एक पॉश अपार्टमेंट की चौथी मंजिल है और 9 अक्टूबर की वह शाम है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। मामले में रसूखदारों की शह पर तैयार एस्केप प्लान और पुलिस की लचर कार्यशैली अब शासन के सीधे निशाने पर है। कपूरथला निवासी शिवा शर्मा का अलीगंज में कैफे था। करीब चार महीने पहले कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उसकी मुलाकात बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में की चौथी मंजिल पर रहने वाली मॉडल श्रद्धा दुबे से हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दो-ढाई महीने पहले शिवा उसी फ्लैट में श्रद्धा के साथ लिव-इन में रहने लगा। कुछ दिन पहले ही श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश भी उसी फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। दोनों का रिश्ता 'टॉक्सिक' हो चुका था। श्रद्धा की पाबंदियों से शिवा घुट रहा था। शिवा के जीजा ऋषि का आरोप है कि श्रद्धा युवाओं को फंसाकर ब्लैकमेल करती थी।