18 Illegal Submersible Pumps In Dairies Sealed Major Action By Municipal Corporation
डेरियों में लगे 18 सबमर्सिबल सील
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-9
देवीलाल कॉलोनी एरिया में नगर निगम की टीम ने यहां चल रहे पशु डेरियाें के अवैध रूप से लगे सबमर्सिबल सील कर दिए। बुधवार को छह घंटे तक यह कार्रवाई चली। इस दौरान डेयरी संचालकों का विरोध भी हुआ। निगम टीम ने कार्रवाई पूरी की। इस बारे में एक सप्ताह पहले नगर निगम के वॉर्ड आठ के पार्षद नरेश कटारिया ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर को एक ऑडियो भेजकर निगम अधिकारियों पर काम न करवाने के आरोप लगाए थे। इस बारे में सीवर कनेक्शन काटने की खबर एनबीटी ने ही प्रकाशित की थी। इसके बाद निगम टीम फिर से एक्टिव हुई।ऑडियो मीडिया में आने के बाद निगम की टीम ने शनिवार को देवीलाल कॉलोनी में चल रही डेरियों के कुछ सीवर कनेक्शन काटे थे। एक दिन बाद ही इन लोगों ने वापस जोड़ लिए। यहां 50 के करीब पशु डेरी हैं। इन लोगों ने अवैध रूप से सीवर कनेक्शन ले रखे हैं। अवैध रूप से सबमर्सिबल भी लगाए हुए हैं। डेरी के अंदर से ही गोबर को पानी से सीवर में बहा देते थे, जिससे आए दिन सीवर जाम होता था। शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं हो रहा था। टीम ने बुधवार को यहां 18 सबमर्सिबल सील कर दिए। टीम में एसडीओ सुनील लाठर, जेई नवीन कुमार की टीम मौजूद रही।