मथुरा में 500 ड्रोन से कृष्ण लीला, पहली बार लाइव होगी मंगला आरती

नवभारतटाइम्स.कॉम
amazing spectacle of krishna leela with 500 drones in mathura mangla aarti to be live for the first time
n NBT न्यूज/भाषा, मथुरा

जन्माष्टमी से पहले मथुरा-वृंदावन सजकर तैयार है। प्रमुख मंदिरों, चौराहों और रास्तों पर आकर्षक रोशनी की गई है। इस बार उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर 500 ड्रोन के शो तक खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं बांकेबिहारी मंदिर की साल में एक बार होने वाली मंगला आरती का पहली बार लाइव प्रसारण होगा।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत देशभर से 1,000 से अधिक कलाकार दो दर्जन से ज्यादा छोटे और करीब आधा दर्जन प्रमुख मंचों पर प्रस्तुतियां देंगे। मथुरा में 4 सितंबर की रात 9 से 10 बजे तक किशोरी रमण बीएड कॉलेज से 500 ड्रोन का विशेष लाइट शो होगा। आसमान में उड़ते ड्रोन कृष्ण लीला से जुड़ी विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर महाभिषेक के बाद रात 1:45 बजे दर्शन खुलेंगे और 1:55 बजे मंगला आरती होगी।