Indus Water Treaty Pakistan Appeals For Talks With India Refuses To Accept Arbitration Courts Decision
सिंधु जल के लिए पाक ने लगाई भारत से गुहार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n भाषा, इस्लामाबाद
पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से सिंधु जल संधि के दायरे में रहते हुए रचनात्मक बातचीत करने का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यह टिप्पणी तब की, जब भारत ने संधि निलंबित करने के फैसले को रद्द करने वाले मध्यस्थता न्यायालय के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। भारत ने पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद संधि स्थगित की थी। हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान ने मार्च में हेग स्थित न्यायालय का रुख कर संधि की स्थिति तय करने की मांग की थी।