Swine Flu Scare In Gurgaon 10 New Cases Found In One Month Health Department On Alert
एक महीने में स्वाइन फ्लू के 10 मरीज़ मिले
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
मौसम में बदलाव के साथ गुड़गांव में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। जिले में इस साल अब तक 17 लोगों में H1N1 की पुष्टि हो चुकी है। 10 मामले अगस्त से अब तक सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी है। अब तक 300 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश के अनुसार, मौसम में बदलाव के दौरान फ्लू जैसे संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों की पहचान और समय पर जांच पर जोर दिया जा रहा है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।