Apples New Ceo John Ternus Salary To Be Around Rs 550 Crore
टर्नस की सैलरी होगी करीब "550 करोड़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट
Apple में 15 साल बाद नेतृत्व बदल गया है। टिम कुक के CEO पद से हटने के बाद 1 सितंबर को 51 वर्षीय जॉन टर्नस ने कंपनी की कमान संभाल ली। कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में होंगे। उन्होंने टर्नस को नेतृत्व सौंपने पर भरोसा जताया। 1976 में शुरू हुई ऐपल कंपनी के इतिहास में कमान संभालने वाले टर्नस 8वें सीईओ बन गए हैं। टर्नस को वित्त वर्ष 2027 के लिए करीब 58 मिलियन डॉलर यानी लगभग 550.2 करोड़ रुपये का पैकेज सैलरी के तौर पर मिलेगा। इसमें 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 28.4 करोड़ रुपये की सालाना बेस सैलरी और 55 मिलियन डॉलर यानी करीब 521.7 करोड़ रुपये के लक्ष्य मूल्य वाला स्टॉक अवॉर्ड शामिल है।
CEO बनने के बाद कर्मचारियों को भेजे अपने पहले पत्र में टर्नस ने टीम के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कुक के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्हें ऐसा नेता बताया, जिसने Apple को मूल्यों, शालीनता और इंसानियत के साथ आगे बढ़ाया।