FAA करेगा एविएशन सेक्टर का ऑडिट

नवभारतटाइम्स.कॉम
faa audits indias aviation sector safety standards of dgca and airlines to be examined
Maneesh.Aggarwal @timesofindia.com

n नई दिल्ली: अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर 'फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (FAA) जल्द ही भारतीय एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए और यहां की एयरलाइंस की सेफ्टी ऑडिट करने के लिए आने वाला है। FAA की टीम में पांच से सात अधिकारी शामिल होंगे, जो अक्टूबर-नवंबर में करीब एक सप्ताह तक दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में जाकर यहां एविएशन सेक्टर के सुरक्षा मानकों की परख करेंगे।
इसके पीछे का मकसद FAA को यह सुनिश्चित करना है कि क्या भारतीय एविएशन वॉच डॉग डीजीसीए, एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया समेत अन्य संबंधित स्टेक होल्डर अंतरराष्ट्रीय उड़ान मानकों पर कितने खरे उतरते हैं। सूत्रों का कहना है कि FAA की इस विजिट को देखते हुए डीजीसीए समेत अन्य संबंधित एयरलाइंस और विभाग अपनी तरफ से पूरी तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले FAA की टीम ने 2021 में भारत में आकर यहां इंटरनेशनल एविएशन सिक्योरिटी असेस्मेंट (IASA) किया था।