टंकी पर चढ़े, तब हुई सुनवाई

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth climbed water tank administration agreed
n NBT न्यूज, शाहजहांपुर

खुदागंज विकासखंड के गांव ताहरपुर में समस्याओं से परेशान तीन युवक बुधवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। बदहाल सड़क ठीक करवाने, छुट्टा गोवंश को पकड़वाने सहित अन्य मांग को लेकर युवक पांच घंटे से अधिक समय तक टंकी पर चड़े रहे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन और सड़क पर रोड़ा डलवाए जाने के बाद ही तीनों नीचे उतरे।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को दिखाई बदहाली

ग्राम पंचायत भुंडी के पंचायत घर के पास बनी पानी की टंकी पर योगेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह और अनुज कुमार सिंह सुबह करीब नौ बजे चढ़ गए। देखते ही देखते ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। करीब चार घंटे बाद बीडीओ अरविंद दुबे मौके पर पहुंचे। समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने के बावजूद युवक नहीं माने। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे मुन्ना सिंह की मौजूदगी में वार्ता के बाद खराब सड़क पर रोड़ा डलवाना शुरू किया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालय भुंडी के आसपास जलभराव की स्थिति भी दिखाई।