डेंगू के दो और मरीज़ मिले

नवभारतटाइम्स.कॉम
dengue outbreak continues 2 new cases found in gurugram total infected reach 47
n NBT न्यूज, गुड़गांव : डेंगू का खतरा कम नहीं हो रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 180 संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच की। इनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लार्वा मिलने और सफाई के नियमों का पालन नहीं करने पर 55 लोगों को नोटिस जारी किए। अधिकारियों के अनुसार, डेंगू की रोकथाम के लिए घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना सबसे जरूरी है। हालांकि टीम जहां भी डेंगू के लार्वा मिल रहा है वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही पर लोगो में भी जागरूकता की जरूरत है।