45 Cyber Fraudsters Arrested Lakhs Of Rupees Recovered
साइबर ठगी में 45 आरोपी धरे, लाखों रुपये बरामद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
साइबर थाना पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक सप्ताह के दौरान 45 जालसाजों को अरेस्ट किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 2 सिमकार्ड, 2 पासबुक और दो लाख 27 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।एसीपी साइबर गौरव फौगाट ने बताया कि पुलिस की साइबर क्राइम थाने की टीमों ने एक सप्ताह में यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों ने मुख्य रूप से इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट , सोशल मीडिया फ्रॉड, APK फाइल, फेक इंस्टाग्राम ID, ट्रेडिंग फ्रॉड, इंस्टाग्राम हैकिंग, सैक्सटॉर्शन, टिकट बुकिंग फ्रॉड और जॉब फ्रॉड जैसी साइबर ठगी को अंजाम दिया था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल, WhatsApp या सोशल मीडिया मेसेज पर विश्वास न करें। निवेश, ट्रेडिंग या ऑनलाइन टास्क के नाम पर भेजे लिंक से सावधान रहें। स्वयं को CBI, Police, NCB अथवा अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर “Digital Arrest” करने वाले ठगों से भी सावधान रहें।