दांत और हड्डियों के एक्स-रे से सटीक उम्र बताएगा AI

नवभारतटाइम्स.कॉम
ai to accurately determine age from teeth and bone x rays awarded 1 lakh
n NBT न्यूज, लखनऊ: दांत और हड्डियों का एक्स-रे देखकर अब आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) किसी भी व्यक्ति की सटीक उम्र का आकलन करेगा। केजीएमयू (KGMU) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शोधकर्ताओं की संयुक्त टीम ने ऐसा ही खास AI-बेस्ड एल्गोरिदम डिजाइन किया है, जो डेंटल और स्केलेटल एक्स-रे का बारीकी से विश्लेषण कर उम्र का पता लगाएगा। इस इनोवेटिव कॉन्सेप्ट के लिए टीम को राष्ट्रीय स्तर पर ₹1 लाख का पुरस्कार मिला है।

मोहाली में केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित: मोहाली स्थित BRIC-NABI में आयोजित 'National Conclave on BioE3' में इस संयुक्त टीम को ‘Design for BioE3 (Category-2)’ के तहत विजेता चुना गया। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने टीम को ₹1 लाख की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
फरेंसिक और मेडिको-लीगल मामलों में बनेगा 'गेमचेंजर': शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह तकनीक पूरी तरह विकसित होने के बाद उम्र के आकलन की प्रक्रिया को बेहद तेज और सटीक बना देगी। यह भविष्य में फरेंसिक जांच, मेडिको-लीगल मामलों और क्लिनिकल जरूरतों में बेहद मददगार साबित होगी। खासतौर पर उन कानूनी व आपराधिक मामलों में, जहां व्यक्ति की उम्र साबित करने के लिए कोई दस्तावेज या जन्म प्रमाण पत्र मौजूद नहीं होता, वहां एक्स-रे आधारित AI जांच अचूक साबित होगी।

टीम में ये विशेषज्ञ शामिल

इस इनोवेटिव एल्गोरिदम को तैयार करने वाली विजेता टीम में केजीएमयू और जामिया के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं...

n डॉ. विक्रम खन्ना (इनोवेटर)

n प्रो. डॉ. अनुराग त्रिपाठी, डॉ. ऐमन खान (ओरल मेडिसिन ऐंड रेडियोलॉजी विभाग, KGMU)

n डॉ. अनित परिहार (प्रफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रेडियोलॉजी विभाग, KGMU)

n डॉ. सुरैया जबीन (AI विशेषज्ञ, कंप्यूटर साइंस विभाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया)