यूनिफाइड पॉलिसी में फिर होगा बदलाव ससुर, बहू के लिए भी छूट का दायरा बढ़ेगा

नवभारतटाइम्स.कॉम
यूनिफाइड पॉलिसी में फिर होगा बदलाव ससुर, बहू के लिए भी छूट का दायरा बढ़ेगा
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

अथॉरिटी एक बार फिर से यूनिफाइड पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है। इस बार अथॉरिटी इसके तहत प्रॉपर्टी ट्रांसफर में छूट का दायरा और बढ़ाने जा रही है। जिसमें कि ससुर व बहू भी यदि एक दूसरे को प्रॉपर्टी ट्रांसफर करते हैं तो उसमें भी चार्ज नहीं लगेगा। इसका प्रस्ताव अथॉरिटी ने तैयार कर लिया है और इस महीने होने वाली बोर्ड बैठक में उसे रखे जाने की तैयारी है। बता दें कि 10 अगस्त से पहले नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक होना संभावित है। जिसमें कि करीब 20 एजेंडा रखे जाने की तैयारी चल रही है। जिसमें कि किसानों से संबंधित व जमीन के मुआवजे से संबंधित एजेंडा भी रखे जाने का प्लान है। इसी में यूनिफाइड पॉलिसी में फिर सा बदलाव किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। औद्योगिक, संस्थागत, व्यवसायिक आदि कैटेगिरी की संपत्ति ट्रांसफर करने पर 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी चार्ज लगता जिसके पिछली बार विस्तार देते हुए ब्लड रिलेशन में दादा-दादी व नाना-नानी की कैटिगरी बढ़ाई गई थी।