Up Cm Yogi Expresses Grief Over Palwal Road Accident 6 Deaths Due To Liquor Shop
पलवल सड़क हादसे पर यूपी के सीएम योगी ने जताया दुख
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, पलवल : केएमपी एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मौत के आरोपी सौरव आनन्द को अभी तक पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया है। पीड़ित की तरफ दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि सौरव आनन्द ने नियमों के खिलाफ केएमपी के नजदीक शराब का ठेका खोला हुआ है। ठेका दुर्घटना की वजह है और एफआईआर के बाद मंगलवार को इसे सील कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के आरोपी को जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा।
वहीं, दुर्घटना के मामले को लेकर शराब ठेकों की जांच शुरू कर दी गई है। केएमपी-केजीपी और नैशनल हाइवे की जद में खोले गए शराब ठेकों की जांच में अनियमित्ताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी मानक अहलावत ने कहा है कि ठेकों की जांच करवाई जा रही है और नियमों के विपरीत पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, जिस ठेके को लेकर दुर्घटना होने की बात कही गई है, उसे मंगलवार दोपहर बाद सील कर दिया गया। दूसरी तरफ पुलिस ने भी लोडेड गाड़ियों में सवारी ढोने वाले वाहनों को केएमपी-केजीपी और नैशनल हाइवे पर जाने से रोकने के लिए कहा गया है। याद रहे कि राजस्थान के गोगामेडी मंदिर में पूजा अर्चना कर लौट रहे व्यक्तियों की पिकअप गाड़ी ठेके के सामने खडे़ ट्रॉले से टकरा गई। इस मामले में 6 व्यक्तियों मौत हो गई और 10 व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हुए थे। सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है।