पीएचसी में बिना छुट्टी गैरहाजिर थी नर्सिंग ऑफिसर, होगी जांच

नवभारतटाइम्स.कॉम
nursing officer absent without leave from phc to be investigated pregnant womans delivery case heats up
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

धौज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गर्भवती महिला के प्रसव के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तैयारी शुरू कर दी है। इधर, शुरुआती जांच में सामने आया कि वहां तैनात नर्सिंग ऑफिसर कई दिनों से बिना छुट्टी लिए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रही थी। ऐसे में घटना के समय नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता और ड्यूटी रोस्टर भी जांच के अहम बिंदु बन गए हैं। विभाग देख रहा है कि संबंधित नर्सिंग ऑफिसर की अनुपस्थिति की जानकारी अधिकारियों को थी या नहीं और गैरमौजूदगी के दौरान वैकल्पिक स्टाफ की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। एसएमओ से मांगे गए जवाब और ड्यूटी रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई तय होने की संभावना है।
पीएचसी के SMO डॉ. राजेश से मांगा गया जवाब जांच का आधार बनेगा। विभाग पता लगाएगा कि घटना के समय डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी किसकी थी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पीएचसी में मौजूद थे या नहीं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को समय पर चिकित्सा सहायता क्यों नहीं मिल सकी।