पाकिस्तान में तोड़ा गया मंदिर, भारत ने की निंदा

नवभारतटाइम्स.कॉम
पाकिस्तान में तोड़ा गया मंदिर, भारत ने की निंदा
n पीटीआई, नई दिल्ली

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने की खबर की निंदा की। साथ ही कहा कि इस्लामाबाद तुरंत इसकी जांच करे और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराए। यह भी कहा कि पाकिस्तान को मंदिर ठीक करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए और अल्पसंख्यक नागरिकों और उनकी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और भलाई की गारंटी देने की जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम एक सदी पुराने अल्पसंख्यक पूजा स्थल के खिलाफ इस बर्बरता की पूरी तरह से निंदा करते हैं।’