रेडी-मिक्स प्लांट बना निवासियों की परेशानी

नवभारतटाइम्स.कॉम
ready mix plant in sector 69 increases pollution and noise in residential area residents disturbed
nNBT न्यूज, सेक्टर-69

शहर के सेक्टर-69 के रिहायशी इलाके में चल रहे रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट से सोसायटीवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि प्लांट की गतिविधियों से धूल-प्रदूषण, गंदे पानी व तेज शोर की समस्या पैदा हो रही है। आसपास ट्यूलिप येलो, वायलेट और लेमन समेत कई सोसायटियां और घनी आबादी वाले इलाके हैं। पास में स्कूल भी स्थित है।
ट्यूलिप सोसायटी के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने बताया कि प्लांट से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। सुबह और रात के समय प्लांट से होने वाले तेज शोर से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। सोसायटियों के निवासियों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक शिकायत की जा चुकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।