"50 हजार के विवाद में की थी प्रेमिका की हत्या, प्रेमी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
"50 हजार के विवाद में की थी प्रेमिका की हत्या, प्रेमी अरेस्ट
nNBT न्यूज, लखनऊ: मानकनगर में नहर किनारे महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी धीरज सोनकर (55) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने दुपट्टे से गला कसकर प्रेमिका की हत्या करने की बात कबूल की। हत्या के बाद वह शव को ई-रिक्शा में लादकर नहर किनारे ले गया था। शव नहर में फेंकने की कोशिश के दौरान पीछे से लोगों को आता देखकर वह शव फुटपाथ पर छोड़कर भाग निकला।

थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि कैंपवेल रोड निवासी परवीन (28) की 30 अगस्त की रात धीरज से 50 हजार रुपये मांगने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान परवीन घर जाने की जिद करने लगी। इससे गुस्साए धीरज ने उसके दुपट्टे से गला कस दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
पांच साल से साथ थे दोनों

परवीन के पिता मुन्ना लाल मियां उर्फ टिंचू इस्लाम की तहरीर पर धीरज के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया। साक्ष्यों और जानकारी के आधार पर पुलिस ने करीब तीन घंटे में उसे स्लीपर ग्राउंड, शांतिपुरम कॉलोनी स्थित दूसरे पते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह और परवीन करीब पांच साल से प्रेम संबंध में थे।