अमौसी जोन के चीफ इंजिनियर पर "5,000 का जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम
amausi zone chief engineer fined rs 5000 disregard for court order proves costly
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: अदालत के निर्देशों की अवहेलना लेसा के चीफ इंजिनियर को भारी पड़ गई। JE के गलत तबादले से जुड़ी जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश न करने पर अमौसी जोन के चीफ इंजिनियर रामकुमार पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 मामला नवंबर 2025 का है, जब लेसा की वर्टिकल व्यवस्था के तहत दुबग्गा में एक औद्योगिक कनेक्शन मंजूर हुआ। तत्कालीन जेई आरके चौधरी की लापरवाही के कारण कनेक्शन लटक गया, लेकिन तत्कालीन एक्सईएन ने नए जेई नितिन चौधरी को दोषी ठहरा दिया। इसके बाद नितिन का गोरखपुर तबादला कर दिया गया। इसके खिलाफ नितिन ने हाई कोर्ट का रुख किया था।