BSF परीक्षा में बंद हुए कंप्यूटर, जमकर हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम
bsf exam cancelled due to computer malfunction chaos ensues
n NBT रिपोर्ट, कानपुर : बीएसएफ भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बुधवार को श्यामनगर के एमडी इन्फोटेक सेंटर पर कंप्यूटर बंद हो गए। पेपर शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद आई समस्या दूर नहीं होने पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बद तीनों पालियों की परीक्षा रद कर दी गई। अब 18 सितंबर को दोबारा परीक्षा होगी।

पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे तय थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि एंट्री एक घंटे बाद दी गई। इस दौरान बारिश भी होती रही। परीक्षा शुरू हुई तो कंप्यूटर बंद हो गए। वजह जेनरेटर बताई गई। हालांकि दिक्कत दूर नहीं होने पर हंगाम शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति संभाली।