Indias Strong Response To Pakistan Indus Water Treaty Halted Strict Stance On Terrorism
भारत का साफ जवाब
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का भारत का फैसला एक कूटनीतिक कदम के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ उसकी दृढ़ नीति का भी संकेत है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से समाप्त नहीं करता तब तक सामान्य संबंधों की पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं होगी।