बिजली केबल की मरम्मत के वक्त कटी PNG लाइन, फैली दहशत

नवभारतटाइम्स.कॉम
बिजली केबल की मरम्मत के वक्त कटी PNG लाइन, फैली दहशत
nNBT न्यूज, बाराबंकी: लखनऊ रोड पर केवाड़ी मोड़ के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे टोरंट कंपनी की अंडरग्राउंड पीएनजी लाइन में रिसाव शुरू हो गया। इससे 400 घरों में पीएनजी सप्लाई ठप होने के साथ आसपास के इलाके में अफतरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने अयोध्या-लखनऊ हाइवे और सर्विस लेन पर ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद अग्निशमन विभाग व टोरेंट कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और रिसाव रोक कर देर शाम पीएनजी सप्लाई बहाल की।

कंपनी और मध्यांचल आमने-सामने: सफेदाबाद में टोरेंट कंपनी की पीएनजी लाइन हाइवे किनारे बिछी है। टोरेंट कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पीएनजी लाइन लाइन के आसपास मार्कर लगे हैं और इमरजेंसी मोबाइल भी नंबर लिखे हैं। इसके बावजूद विपरीत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के ठेेकेदार ने बिना सूचना बिजली की अंडरग्राउंड लाइन के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू करवा दी। इससे पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के बाराबंकी डिवीजन के एक्सईएन घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि केवाड़ी मोड़ के पास करीब नौ फुट भीतर बिछी अंडरग्राउंड केबल में ब्रेक आने पर मरम्मत के लिए टीम भेजी गई थी। मौके पर कोई मार्कर न होने के कारण यह घटना हुई।