प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

नवभारतटाइम्स.कॉम
sohna block level national role play and folk dance competition damdama school team first
n NBT न्यूज, गुड़गांव: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादशाहपुर में सोहना ब्लॉक स्तरीय नैशनल रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्लस्टर स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली कक्षा 8वीं और 9वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्टूडेंट्स ने फोक डांस और रोल प्ले के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों वर्गों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दमदमा सोहना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।