Student Remained In Principals Room For 15 Hours Jumped From Roof Immediately After Leaving Case Registered Against School Management On Death
डेढ़ घंटे तक प्रिंसिपल रूम में रही छात्रा, निकलते ही छत से लगा दी छलांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
डबुआ थानाक्षेत्र के गाजीपुर रोड स्थित निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने के बाद छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को शव का बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल की प्रिंसिपल और महिला हेडमास्टर के कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान थी। इसी दबाव के चलते उसने छत से छलांग लगाकर जान दे दी।गाजीपुर रोड स्थित निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने मंगलवार को स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा: मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखी है। इसमें घटना से पहले उनकी बेटी करीब डेढ़ से दो घंटे तक प्रिंसिपल के कमरे में आती-जाती दिखाई दे रही है। 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कई बार प्रिंसिपल के कमरे में गई। 1:30 बजे कमरे से निकलने के बाद वह तीसरी मंजिल की छत पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी।