जन्माष्टमी पर जिला अस्पताल में 24 बच्चों का जन्म

नवभारतटाइम्स.कॉम
24 babies born in district hospital on janmashtami hospital filled with joy
n NBT न्यूज, नोएडा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में खुशियों का माहौल रहा। इस दिन अस्पताल में कुल 24 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 9 बेटों की किलकारी गूंजी, जबकि 15 बेटियों ने भी जन्म लेकर परिवारों की खुशियां दोगुनी कर दीं। एक नवजात के परिजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जन्माष्टमी पर बच्चे का जन्म होना उनके लिए जिंदगी भर याद रहने वाला पल है। उन्होंने कहा कि जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, उसी दिन उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। परिवार में सभी लोग बेहद खुश हैं।