Online Application Now Mandatory For Toll free Facility On Yamuna Expressway
टोल की फ्री सुविधा लेने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Contributed by: sunil.pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर स्थानीय नागरिकों और पात्र कृषक परिवारों को टोल शुल्क राहत का लाभ देने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था तैयार की जा रही है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल से लिंक या QR कोड से आवेदन किया जा सकेगा। इसमें नाम, गांव/कस्बा, मोबाइल नंबर, पात्रता, वाहन नंबर और FASTag संबंधी जानकारी ली जाएगी। एक वाहन के लिए एक आवेदन होगा। आवेदन का सत्यापन कर पात्र वाहनों को FASTag आधारित सुविधा से जोड़ा जाएगा। कमी मिलने पर सुधार का अवसर दिया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने में असुविधा वाले नागरिकों के लिए सहायता केंद्र/शिविर प्रस्तावित हैं।