USDT के नाम पर "93 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
93 lakhs cheated in the name of usdt interstate gang busted 3 arrested
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : विभूतिखंड पुलिस ने डिजिटल करेंसी यूएसडीटी के नाम पर 93 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र की महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित फर्जी आरबीआई और सेबी के अथॉरिटी लेटर दिखाकर खुद को अधिकृत एजेंट बताते थे। कारोबारी अंजनी कुमार से 50 लाख और राजाजीपुरम निवासी अखिलेश त्रिपाठी से 43 लाख रुपये ऐंठने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने होटल दयाल गेटवे के कमरा नंबर-509 में पीड़ितों को बुलाकर यूएसडीटी ट्रांसफर करने का झांसा दिया। सर्वर की दिक्कत बताकर रुपये वापस करने में भी टालमटोल की। चार सितंबर को सूचना पर पुलिस ने कमरे में दबिश देकर ठाणे निवासी फरीदा सिकंदर सौदागर, रानीखेत निवासी पवन बिष्ट और लखीमपुर खीरी निवासी अवधेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया।