"42 लाख का पान मसाला, "35 हजार का बता दे रहे थे चकमा

नवभारतटाइम्स.कॉम
43 lakhs worth of pan masala being smuggled via train parcel declared as 35 thousand
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ जंक्शन पर आरपीएफ और कस्टम विभाग की टीम ने 43 लाख रुपये का बिना बिल वाला पान मसाला पकड़ा है। यह माल ट्रेन से भेजा जा रहा था।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित राय ने बताया कि शुक्रवार को सीनियर डीएससी अरुण त्रिपाठी के निर्देशन में जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रेन से पान मसाले के 30 बोरे बरामद हुए, जिनका कोई वैध दस्तावेज या जीएसटी बिल नहीं था। पार्सल बुकिंग में तस्करों ने माल की कीमत सिर्फ 35 हजार रुपये बताई थी। लखनऊ जंक्शन पार्सल कार्यालय में चीफ कमर्शल की मौजूदगी में वजन कराने पर माल 1518.30 किलोग्राम यानी डेढ़ टन निकला। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 43 लाख रुपये है। कस्टम ने पूरा माल जब्त कर लिया है। कार्रवाई में आरपीएफ के एसआई सूरज थापा, वीरेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, एएसआई मर्याद सिंह सहित अन्य और कस्टम से सुपरिंटेंडेंट प्रशांत श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर हेमंत सिंह शामिल रहे।