दिल्ली से आए थे चेन लूटने, चार गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
four members of delhis chain snatcher gang arrested in lucknow 4 chain snatching incidents revealed
n NBT न्यूज, लखनऊ : डीसीपी उत्तरी की क्राइम और अलीगंज पुलिस की टीम ने चेन स्नेचर गिरोह के दो आरोपितों को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरोह ने 6 और 7 अगस्त के बीच अलीगंज, इंदिरानगर और गुड़ंबा में चेन लूट की चार वारदातें की थीं। गिरफ्तार आरोपित दिल्ली निवासी अभिषेक गुप्ता और कन्नौज निवासी ब्रजेश्वर अग्निहोत्री हैं। पुलिस संदिग्ध कार के नंबर के जरिए आरोपितों तक पहुंची। चारों 5 अगस्त को बाइक से लखनऊ आए थे और होटल में ठहरे थे। वारदातों के बाद दो आरोपित कार से दिल्ली गए, जहां हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हो गए। लूटी चेन बेचकर 1.35 लाख रुपये बांटे थे। अभिषेक पर 13 मुकदमे हैं।