49 Lakhs Cheated Fraud With Woman In The Name Of Getting Franchise Case Registered On Court Order
फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर 49 लाख ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ: फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर महिला से 49 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर निवासी नम्रता वालिया की शिकायत पर ने कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज थाने में नई दिल्ली निवासी मयंक सभरवाल और उसकी पत्नी रिति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि दंपती ने फ्रेंचाइजी के लिए 49 लाख रुपये देने के बाद फर्जी दस्तावेज थमा दिए और कारोबार के लिए माल भी नहीं दिया। रुपये मांगने पर धमकी दी गई।