सात मिनट में जूलरी शॉप से पार किए गहने

नवभारतटाइम्स.कॉम
jewelry worth lakhs stolen from jewelry shop in seven minutes incident captured on cctv
n NBT न्यूज, लखनऊ : चिनहट की कमता शंकरपुरी हनुमान मार्केट स्थित मां दुर्गा जूलरी शॉप का ताला तोड़कर चोर आर्टिफिशियल और सफेद धातु के गहने चोरी कर ले गए। दुकान संचालक जितेंद्र कुमार सोनी को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई।

सीसीटीवी फुटेज में चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर जाते और छह-सात मिनट में सामान लेकर निकलते दिखे। पुलिस के मुताबिक करीब दो ग्राम सफेद धातु के गहने भी चोरी हुए हैं। महानगर के डंडइया बाजार में किराना दुकान से मेवा और गल्ले में रखे 40 हजार रुपये चोरी हुए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।