चार मूर्ति गोलचक्कर पर मरम्मत से लग रहा जाम

नवभारतटाइम्स.कॉम
severe jam at char murti golchakkar due to repair commuters face difficulties
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति गोलचक्कर पर टूटी सड़क को रिपेयर करने के कारण किए गए डायवर्जन ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मुख्य मार्ग को ठीक करने के कारण शनिवार को सुबह के समय जाम की समस्या बनी रही। नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी है, जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रेनो वेस्ट के निवासी मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट को नोएडा से कनेक्ट करने के लिए चार मूर्ति गोलचक्कर लोगों की नजर में लाइफ लाइन मना जाता है। पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वाहन आकर गोलचक्कर पर आते है। ऐसे में यहां पर टूटी सड़क के रिपेयर के कारण डायवर्जन किया गया है, जिसकी वजह से मुश्किल बढ़ गई है।