New No entry System For Heavy Vehicles From Daroghakheda On Kanpur Road Relief From Traffic Jams
कानपुर रोड पर दरोगाखेड़ा से भारी वाहनों की नो-एंट्री
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक विभाग ने प्रयोग के तौर पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहनों के लिए जुनाबगंज के बजाय दरोगाखेड़ा से नो-एंट्री और डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि जुनाबगंज से लागू डायवर्जन और नो-एंट्री व्यवस्था समाप्त कर दरोगाखेड़ा मार्ग पर ट्रायल शुरू किया गया है। अब कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जुनाबगंज के बजाय दरोगाखेड़ा होते हुए किसान पथ की ओर जा सकेंगे। दरोगाखेड़ा से भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग के अनुसार किसान पथ या आउटर रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर अनावश्यक यातायात दबाव कम करने में मदद मिलेगी। डीसीपी ने बताया कि नई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। ट्रायल सफल रहने पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।